स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने की बाधा दूर
राज्य के स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिलने की प्रक्रिया में तेजी आई है। अगले 15 दिनों में 1.5 लाख छात्राओं के खातों में 50-50 हजार रुपये भेजे जाने की संभावना है। वित्त विभाग ने 750 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है और अब आंतरिक वित्तीय सलाहकार की बाधा दूर कर दी गई है।

राज्य के स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि देने की बाधा लगभग दूर हो गई है। माना जा रहा है कि अगले 15 दिनों में डेढ़ लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के खाता 50-50 हजार की दर से प्रोत्साहन राशि भेज दी जाएगी। ये छात्राएं पिछले लगभग डेढ़ साल से प्रोत्साहन राशि का इंतजार कर रही हैं। पिछले दिनों शिक्षा विभाग की मांग पर वित्त विभाग ने इस मद में 750 करोड़ रुपए देने की स्वीकृति दे दी थी, लेकिन नये बने उच्च शिक्षा विभाग में आंतरिक वित्तीय सलाहकार नहीं होने के कारण राशि निकासी का मामला फंस गया था। अब आंतरिक वित्तीय सलाहकार की यह बाधा दूर करा ली गई है।
राशि निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी की जिम्मेदारी जल्द तय होने की संभावना है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वित्त विभाग से राशि जारी हो जाएगी और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि चली जाएगी। इसके पहले शिक्षा विभाग ने इस योजना के तहत आवेदन करने वाली छात्राओं के सर्टिफिकेट जल्द पूरा करा लिया है। इस योजना के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्नातक उत्तीर्ण 5 लाख 78 हजार छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें से एक लाख 98 हजार स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के खाते में प्रोत्साहन राशि सितंबर अंत तक भेजी गई थी। इसमें अब शेष बचे 3 लाख 80 हजार छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दिया जाना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



