Inauguration of Fifth Electric House in Patna Enhancing Power Supply शहर का पांचवां ई-हाउस कलेक्ट्रेट परिसर में चालू हुआ, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsInauguration of Fifth Electric House in Patna Enhancing Power Supply

शहर का पांचवां ई-हाउस कलेक्ट्रेट परिसर में चालू हुआ

पटना में कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को पांचवां इलेक्ट्रिक हाउस चालू किया गया। यह 33/11 केवी ई-हाउस, 20 एमवीए क्षमता के साथ, दो स्रोतों से बिजली प्राप्त करेगा। इस पावर सब स्टेशन के चालू होने से कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 12 Sep 2025 10:17 PM
share Share
Follow Us on
शहर का पांचवां ई-हाउस कलेक्ट्रेट परिसर में चालू हुआ

राजधानी का पांचवां इलेक्ट्रिक हाउस(ई-हाउस) पावर सब स्टेशन(पीएसएस) कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को चालू किया गया। 33/11 केवी ई-हाउस के दो 33 केवी स्रोत से बिजली आपूर्ति प्राप्त करेंगे। ई-हाउस का एक स्रोत 33केवी दीघा ग्रिड से है, जबकि दूसरा स्त्रोत 33 केवी एसके मेमोरियल के माध्यम से है। पेसू के महाप्रबंधक डीके सिंह बताते हैं कि इसकी क्षमता 20एमवीए है। यह पटना विद्युत आपूर्ति प्रतिष्ठान(पेसू) का पांचवां ई-हाउस है। इसके निर्माण से एसके मेमोरियल सब स्टेशन एवं पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (पीएमसीएच) सब स्टेशन का लोड कम जो जाएगा। इस पावर सब स्टेशन के चालू होने से पटना कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, अशोक राजपथ, सिविल कोर्ट, गोविंद मित्रा रोड, बाकरगंज, बारी पथ, बांकीपुर, सब्जीबाग, पीरबहोर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा।

इसके पहले पाटलिपुत्र, छज्जूबाग, बकरी मंडी और कुम्हरार में ई-हाउस लगाया जा चुका है। नवरात्र के बाद गोला रोड के नजदीक विजय नगर में किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।