Inauguration of Dr A P J Abdul Kalam Science City by Bihar CM Nitish Kumar मुख्यमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsInauguration of Dr A P J Abdul Kalam Science City by Bihar CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ में बने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने एक मार्च 2019 को साइंस सिटी का शिलान्यास किया था।

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाMon, 22 Sep 2025 12:21 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ में नवनिर्मित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने साइंस सिटी के विभिन्न भागों का जायजा भी लिया। इस दौरान वहां मौजूद बच्चों ने ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइंस सिटी बहुत अच्छा बना है। लंदन में अधिकारियों के साथ जाकर हमने वहां के साइंस सिटी का भी निरीक्षण किया था। इसके निर्माण में कई एक्स्पर्ट्स की राय ली गयी है। यह साइंस का एक ऐसा आधुनिक केंद्र बना है जो हर आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इस साइंस सिटी का नाम महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर किया है। डॉ. कलाम का बिहार के प्रति विशेष लगाव था। कार्यक्रम के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को साइंस सिटी के निर्माण कार्य से जुड़ी सारी जानकारी दी। इस परिसर में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक ओपन एयर थिएटर, खाने की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया तथा वाहनों की पार्किंग के लिए पार्किंग का भी निर्माण किया गया है। परिसर में 150 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल बैठाये जा रहे हैं। बता दे कि मुख्यमंत्री ने एक मार्च 2019 को साइंस सिटी का शिलान्यास किया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।