Patna News: आईजीआईएमएस में एंबुलेंस सेवा शुरू हुई

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में शुक्रवार से नए एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई। यह नई एंबुलेंस मरीजों के त्वरित स्थानांतरण और आपातकालीन चिकित्सा सहायता को बेहतर बनाएगी। एनटीपीसी की ओर से दी गई इन एंबुलेंस से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

Patna News: आईजीआईएमएस में एंबुलेंस सेवा शुरू हुई

Patna News: इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में शुक्रवार से एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी गई। इससे विभिन्न विभागों के मरीजों के त्वरित स्थानांतरण, रेफर करने और आपातकालीन परिस्थितियों में शीघ्र चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। संस्थान को यह अत्याधुनिक एंबुलेंस एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय की ओर से दी गई है। मौके पर आईजीआईएमएस के निदेशक प्रो. डॉ. बिंदे कुमार ने कहा कि पहले से उपलब्ध चार अत्याधुनिक एंबुलेंस के साथ अब दो और एंबुलेंस संस्थान को मिल गई हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी। गंभीर और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने में सुविधा मिलेगी। मौके पर प्रो. डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने एनटीपीसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल संस्थान की आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाएगी।

कार्यक्रम में एनटीपीसी बाढ़ के कार्यकारी निदेशक सत्य रामा कृष्ण, मानव संसाधन पूर्वी क्षेत्र-एक मुख्यालय के महाप्रबंधक विल्सन अब्राहम, मानव संसाधन बाढ़ सुपर थर्मल पावर स्टेशन के अपर महाप्रबंधक प्रशांत कुमार सामल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna News: आईजीआईएमएस में एंबुलेंस सेवा शुरू हुई