Hindi NewsBihar NewsPatna NewsICICI Bank and BCCI Launch Coin and Note Exchange Fair in Bihar
बीसीसीआई में नोट और सिक्का विनिमय मेला लगा

बीसीसीआई में नोट और सिक्का विनिमय मेला लगा

संक्षेप:

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(बीसीसीआई) में आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का उद्घाटन हुआ। बीसीसीआई अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने कहा कि यह मेला कारोबारियों की मांग के अनुसार...

Tue, 12 Aug 2025 08:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज(बीसीसीआई) सभागार में मंगलवार को आईसीआईसीआई बैंक के सहयोग से नोट एवं सिक्का विनिमय मेला का उद्घाटन बीसीसीआई अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने किया। मेला में 1, 2, 5, 10 व 20 रुपये के सिक्के और 10, 20, 50 और सौ रुपये के नोट कारोबारियों को आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराए गए। मौके पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि व्यवसायियों की मांग और उनकी सुविधा को देखते हुए बैंक के सहयोग से यह मेला का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में कारोबारियों ने मेला का लाभ उठाया। लगभग साढ़े 24 लाख रुपये मूल्य के सिक्का व नोट कारोबारियों ने प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर बीसीसीआई के आशीष शंकर, पशुपति नाथ पांडेय, मुकेश कुमार जैन, जेपी तोदी, सावलराम ड्रोलिया, भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक अमित कुमार, साक्षी गुप्ता, आईसीआईसीआई बैंक की सत्या पारिमी, अंशुल सिन्हा सहित कई लोग मौजूद रहे।