
सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, IBPS Clerk 2025 में 13,533 पद पर भर्ती
संक्षेप: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 में रिक्तियों की संख्या 10277 से बढ़कर 13533 कर दी गई है। यूपी में सबसे अधिक वृद्धि हुई है, जहां पदों की संख्या 1315 से बढ़कर 2346 हो गई है। अन्य राज्यों में भी वैकेंसी बढ़ाई गई है, जबकि दिल्ली में कटौती की गई है।
आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के पदों में बढ़ोतरी कर दी गई है। इसका फायदा परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को होगा। अब 10277 रिक्त पदों की बजाए 13533 पदों पर भर्ती होगी। आईबीपीएस ने 2837 रिक्तियां बढ़ा दी है। आईबीपीएस की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, सबसे ज्यादा बढ़ोतरी यूपी में हुई है। यहां 1315 से बढ़ाकर 2346 पद कर दिए गए हैं। जबकि, बिहार में 308 से बढ़ाकर 748 और राजस्थान में 328 से बढ़ाकर 394 रिक्तियां कर दी गई हैं।

एक तरफ यूपी, बिहार और राजस्थान में वैकेंसी बढ़ी है, तो दूसरी ओर दिल्ली में कटौती की गई है। आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए प्री एग्जाम का आयोजन 4-5 अक्टूबर 2025 को किया गया था, जिसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। अधिसूचना में जारी शेड्यूल के मुताबिक आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट नवंबर में घोषित होगा और इसी महीने क्लर्क की मुख्य परीक्षा भी होगी।
एक्स्पर्ट्स की मानें तो वैकेंसी बढ़ने के कारण कटऑफ भी कम जा सकता है। बता दें, मुख्य परीक्षा 120 मिनट की होगी, जिसमें 200 नंबर के 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में 50 नंबर के 40 प्रश्न जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, 40 नंबर के 40 प्रश्न जनरल इंग्लिश, 60 नंबर के 40 प्रश्न रीजनिंग एबिलिटी, 50 नंबर के 35 प्रश्न क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड के पूछे जाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




