Patna News: प्रतिभाओं का सम्मान सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा : श्रवण

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

Patna News: दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के सभागार में शनिवार को नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड-2026 समारोह का आयोजन किया गया।

Patna News: प्रतिभाओं का सम्मान सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा : श्रवण

Patna News: दिल्ली स्थित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के सभागार में शनिवार को नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड-2026 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, साहित्य और व्यवसाय समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पुरस्कार केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं होते, बल्कि वे समाज को बेहतर दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के समर्पण और मेहनत को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलता है तो उससे नई पीढ़ी को भी उत्कृष्ट कार्य करने का उत्साह मिलता है। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए उनसे समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका आगे भी निभाने का आह्वान किया।

मंच से सभी अतिथियों ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान समारोह प्रतिभाओं को पहचान देने के साथ-साथ सेवा और समर्पण की भावना को भी मजबूत करते हैं। आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष नेशनल डिग्निटी अवॉर्ड के तहत शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, साहित्य और व्यवसाय सहित अनेक श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम में असम-मिजोरम-अंडमान निकोबार-नागालैंड के पूर्व गवर्नर प्रो. जगदीश मुखी और यूपी सरकार के मंत्री डॉ. रघुराज सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।