मैथिली को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता स्वागतयोग्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मैथिली भाषा को शिक्षा व्यवस्था में मान्यता देने के निर्णय को ऐतिहासिक बताया। इस निर्णय से मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता को मजबूती मिलेगी और मातृभाषा के रूप में मैथिली को सम्मान मिलेगा। यह कदम आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मातृभाषा मैथिली को शिक्षा व्यवस्था में सशक्त स्थान दिलाने की दिशा में लिया गया निर्णय ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में कक्षा एक से माध्यमिक स्तर तक मैथिली भाषा को मातृभाषा विषय के रूप में मान्यता मिलना मिथिला की सांस्कृतिक अस्मिता और भाषाई गौरव के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को निरंतर नई मजबूती मिल रही है। यह निर्णय न केवल मैथिली भाषा को नई पहचान और सम्मान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी मातृभाषा, संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी बनेगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


