Hindi NewsBihar NewsPatna NewsHindustani Awam Morcha Secular Postpones Worker Meeting After Paying Tribute to Former PM Manmohan Singh

हम (से) गांधी मैदान में एक मार्च को करेगा रैली

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यकर्ता संवाद स्थगित कर दिया। पार्टी ने एक मार्च को गांधी मैदान में बड़ी रैली का आयोजन करने का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 28 Dec 2024 07:29 PM
share Share
Follow Us on

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यकर्ता संवाद स्थगित कर दिया। अब एक मार्च को गांधी मैदान में पार्टी की बड़ी रैली होगी। शनिवार को कार्यकर्ता संवाद एसकेएम में आयोजित किया गया। प्रदेशभर के कार्यकर्ता इसमें पहुंचे। पूर्व पीएम के निधन पर सात दिनों का शोक घोषित रहने के चलते केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष सुमन नहीं पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह महान अर्थशास्त्री थे। उनके कार्यकाल में भारत ने तीव्र गति से विकास किया। उनके निधन से पूरा देश शोकाकुल है। पार्टी ने भी कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी, इमामगंज विधायक दीपा मांझी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें