शैक्षणिक योजनाओं में लेटलतीफी नहीं चलेगी: सचिव

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने कहा कि शैक्षणिक योजनाओं में कोई लेटलतीफी नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की समय सीमा का ध्यान रखने और कार्यों का सही निष्पादन करने के निर्देश दिए। नवगठित विभाग में कर्मचारियों की कमी भी सामने आई है, जिसमें 166 पद सृजित किए गए हैं।

शैक्षणिक योजनाओं में लेटलतीफी नहीं चलेगी: सचिव

उच्च शिक्षा सचिव राजीव रौशन ने कहा कि शैक्षणिक योजनाओं में लेटलतीफी नहीं चलेगी। वे मंगलवार को विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने सभी योजनाओं की अद्यतन स्थित की जानकारी ली। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। सचिव ने कहा कि किसी भी योजना के लिए निर्धारित समय सीमा का पूरा ध्यान रखा जाए। तय व्यवस्था के तहत ही कार्यों का निष्पादन किया जाए। बैठक में विभाग की समस्याएं और उसके निराकरण से संबंधित निर्णय लिए गए। प्रखंडों में स्थापित किए जा रहे नये डिग्री कालेजों में शैक्षणिक व्यवस्था का बेहतर संचालन के लिए जो निर्देश पूर्व में जारी किए गए हैं, उसकी नियमित निगरानी की जाएगी।नवगठित

विभाग के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी की बात भी सामने आई। विभाग के लिए 166 पद सृजित किए गए हैं, उनमें से अधिसंख्य पदों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पदस्थापन नहीं किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।