Hindi NewsBihar NewsPatna NewsHealth Minister Mangal Pandey Calls Meeting to Review Health Services in Bihar
सभी सिविल सर्जन की बैठक 18 को
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 18 अगस्त को राज्य के सभी सिविल सर्जनों और स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, दवा की आपूर्ति, आधारभूत संरचना,...
Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 14 Aug 2025 07:43 PM

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों और स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधकों की बैठक 18 अगस्त को बुलायी है। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं, दवा की आपूर्ति, आधारभूत संरचना, नियुक्ति और रिक्त पदों की स्थिति, परिवार नियोजन समेत तमाम योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ज्ञान भवन में आयोजित इस बैठक में सभी अद्यतन रिपोर्ट के साथ शामिल हों। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के तमाम आलाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




