जनसेवा में नई पहचान बनाएंगे निशांत : मंगल

Mar 08, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि निशांत का सरल स्वभाव कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा। पांडेय ने विश्वास जताया कि वे जनता का विश्वास जीतकर जनसेवा में नई पहचान बनाएंगे। नई पीढ़ी की भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होगा।

जनसेवा में नई पहचान बनाएंगे निशांत : मंगल

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने निशांत कुमार के जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार का स्वभाव अत्यंत सरल और सौम्य है। उनके राजनीति में सक्रिय होने से जदयू कार्यकर्ताओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वे अपने व्यक्तित्व और पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन के बल पर जनता का विश्वास जीतेंगे तथा जनसेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाएंगे। श्री पांडेय ने रविवार को जारी बयान में कहा कि लोकतंत्र में नई पीढ़ी की भागीदारी राजनीति को और मजबूत बनाती है। उन्होंने विश्वास जताया है कि निशांत कुमार अपने शांत, संतुलित और विनम्र स्वभाव के साथ समाज और राज्य के विकास में रचनात्मक भूमिका निभाएंगे।

साथ ही उन्होंने उनके राजनीतिक जीवन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा के मार्ग पर उन्हें व्यापक सफलता मिले।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।