ग्रीनफील्ड भारत माला प्रोजेक्ट के लिए तीन स्टोन क्रशर को मंजूरी

Mar 01, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत वाराणसी-रांची-कोलकाता हाइवे के लिए तीन स्टोन क्रशर गए जी जिले में खोले जाएंगे। यह क्रशर पहाड़ी इलाके से पत्थर की कटाई करेगा। मेसर्स जीआर वाराणसी कोलकाता हाइवे प्राइवेट लिमिटेड को संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। सभी आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र कंपनी की जिम्मेदारी होगी।

ग्रीनफील्ड भारत माला प्रोजेक्ट के लिए तीन स्टोन क्रशर को मंजूरी

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित छह लेन ग्रीन फील्ड वाराणसी-रांची-कोलकाता हाइवे निर्माण को लेकर गया जी जिले में तीन स्टोर क्रशर खुलेंगे। खान एवं भूतत्व विभाग ने विशेष परिस्थिति में इसकी मंजूरी दी है। यह स्टोन क्रशर गया जी के ग्राम अनरबंसेलिया से ग्राम संग्रामपुर तक करीब 33.05 किमी लंबी सड़क के लिए पहाड़ी इलाके से पत्थर की कटाई एवं तोड़ने का काम करेगा। क्रशर की स्थापना और इसके संचालन की जिम्मेदारी मेसर्स जीआर वाराणसी कोलकाता हाइवे प्राइवेट लिमिटेड को मिली है। विभागीय आदेश के अनुसार एनएचएआई क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अनुरोध पर विभाग ने बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2019 (संशोधित) के नियमों के तहत क्रशर स्थापना की अनुमति दी है।

इनमें दो स्थायी क्रशर होंगे जबकि एक मोबाइल क्रशर होगा। इसकी क्षमता 250 टीपीएच (टन प्रति घंटा) की होगी। हालांकि, क्रशर संचालन के लिए सभी आवश्यक वैधानिक अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना संबंधित कंपनी की जिम्मेदारी होगी। निर्धारित शर्तो का पालन सही तरह से हो रहा है या नहीं, इसकी नियमित निगरानी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्तर पर होगी। क्रशर तीन वर्ष के लिए स्थापित किए जायेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।