शनि देव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली कलशयात्रा

Mar 08, 2026 07:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

गंगा आरती सेवा समिति ने दीघा घाट पाटीपुल में सूर्य और शनि देव मंदिर की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा हेतु भव्य कलशयात्रा निकाली। सैकड़ों महिलाओं ने गंगा से जल भरा और कलश लेकर प्राण-प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंचे। यह आयोजन सोमवार को होगा, जबकि मंगलवार को शिव चर्चा और गंगा आरती का आयोजन होगा।

शनि देव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकली कलशयात्रा

गंगा आरती सेवा समिति की ओर से दीघा घाट पाटीपुल में सूर्य मंदिर एवं शनि देव मंदिर की प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। सैकड़ों महिलाएं गंगा से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की और उसके बाद पाटीपुल से दीघा थाना, आईटीआई, अटल पथ होते हुए कलश लेकर प्राण-प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंची। दीघा के पूर्व वार्ड पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि सोमवार को विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। मंगलवार की दोपहर शिव चर्चा एवं शाम में भव्य गंगा आरती की जाएगी। मौके पर संजय कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, धर्मवीर कुमार, विरेन्द्र कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, आरसी सिंह, अशोक कुमार समेत अन्य ग्रामीण श्रद्धालु रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।