बुद्ध पूर्णिमा समारोह में शांति और नैतिक मूल्यों पर जोर

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

गौतम बुद्ध विहार और बुद्ध मिशन ऑफ इंडिया ने भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख भिक्षु यू मंडल ने किया। पूर्व मंत्री श्याम रजक और प्रमोद कुमार ने बुद्ध के उपदेशों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। समारोह में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

बुद्ध पूर्णिमा समारोह में शांति और नैतिक मूल्यों पर जोर

गौतम बुद्ध विहार और बुद्ध मिशन ऑफ इंडिया के बैनर तले भगवान बुद्ध की 2570वीं जयंती बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और बुद्ध धम्म संघ की जयंती गाथा के साथ हुई। उद्घाटन देश के बड़े भिक्षु यू मंडल ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बुद्ध धम्म की प्रासंगिकता और बढ़ गई है। बुद्ध की वाणी को जीवन में उतारने की आवश्यकता है। मौके पर बुद्ध मिशन ऑफ इंडिया, पटना की ओर से प्रकाशित धर्मचक्र स्मारिका 2026 का लोकार्पण पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह और गौतम बुद्ध विहार के अध्यक्ष डॉ. कमल प्रसाद बौद्ध ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध के उपदेश आज के परिवेश में अत्यंत प्रासंगिक हैं, जो समाज को शांति और नैतिक मूल्यों की दिशा देते हैं। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने बुद्ध के सूत्रों को जीवन में अपनाने पर बल दिया, वहीं पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि बुद्ध की पंचशील समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करती है। डॉ. एम पाल ने लोगों से बुद्धिमान और न्यायप्रिय बनने की अपील की तथा बुरी संगति से दूर रहने की सलाह दी। अध्यक्षता डॉ. कमल प्रसाद बौद्ध ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश को युद्ध नहीं, बल्कि शांति की जरूरत है। मौके पर दिव्यांग छात्रों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें शिवानी कुमारी, शालू सिंह और कविता कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को कुलपति प्रो उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम को डॉ. मुंशी प्रसाद, डॉ. राजीव कुमार, अरुणा कात्यायन, डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रो. राजीव रंजन तथा छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने भी संबोधित किया। मंच संचालन भीम कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुजीत कुमार, महासचिव गौतम बुद्ध विहार ने किया। समारोह में रवि रंजन, सुषमा तिर्की, सुनीता सहाय, कृति किरण, नाजिश, रमेश, अनिल, शिव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।