ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाराज्यपाल आज पाटलिपुत्र स्टेडियम में करेंगे योग

राज्यपाल आज पाटलिपुत्र स्टेडियम में करेंगे योग

योग दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। 21 जून को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा। सुबह साढ़े पांच बजे योग दिवस समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ...

राज्यपाल आज पाटलिपुत्र स्टेडियम में करेंगे योग
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 20 Jun 2018 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

योग दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। 21 जून को पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा। सुबह साढ़े पांच बजे योग दिवस समारोह में राज्यपाल सत्यपाल मलिक के साथ हजारों लोग शामिल होंगे।

बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अलावा आर्ट ऑफ लिविंग, नेहरू युवा केंद्र, गायत्री परिवार सहित अन्य संस्थानों के प्रतिनिधि, सरकारी-निजी स्कूलों के छात्र इस समारोह में शामिल होंगे। योग कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद व रामकृपाल यादव, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमर, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार ऋषि, विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया व अरुण कुमार सिन्हा सहित भाजपा के अन्य नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पटना सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, जबकि केंद्रीय मंत्रियों में राधामोहन सिंह मोतिहारी, अश्विनी चौबे बक्सर और गिरिराज सिंह नवादा के योग समारोह में शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नित्यानंद राय सूरीनाम में योग दिवस समारोह में भाग लेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह व राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यालय से निगरानी हो रही है। पार्टी की पंचायत से जिला इकाई तक के नेता-कार्यकर्ता इसका आयोजन करेंगे। प्रदेश महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी व विधायक संजीव चौरसिया पार्टी नेताओं के सम्पर्क में हैं। पटना के कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष संजय गुप्ता कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें