अपराध और तस्करी रोकने को कार्रवाई करे पुलिस : राज्यपाल

Newswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन ने पुलिस से अपराध और तस्करी रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने गृह विभाग की गतिविधियों की जानकारी ली और बिहार में अपराध की प्रवृत्तियों, नागरिक सेवाओं, मादक पदार्थों की जब्ती, मानव तस्करी, और सीमा सुरक्षा पर चर्चा की।

अपराध और तस्करी रोकने को कार्रवाई करे पुलिस : राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन ने कहा कि अपराध और तस्करी रोकने के लिए पुलिस आवश्यक कार्रवाई करे। शुक्रवार को उन्होंने लोकभवन में गृह (पुलिस) विभाग की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी लेते महत्वपूर्ण निर्देश दिये। बैठक में बिहार पुलिस के इतिहास, विजन, मिशन एवं लक्ष्य, विशिष्ट इकाइयों सहित पुलिस थानों का विवरण दिया गया। राज्य में अपराध की प्रवृत्तियां, पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नागरिक सेवाएं, विधि-व्यवस्था का संधारण, अपराध की रोकथाम एवं नियंत्रण के उपाय, नकली भारतीय मुद्रा का प्रचलन, मादक पदार्थों की जब्ती के बारे में बताया गया। मानव तस्करी से संबंधित मुद्दे, वामपंथी उग्रवाद की वर्तमान स्थिति, एकीकृत आपराधिक निगरानी प्रणाली, शराबबंदी का प्रवर्तन, यातायात प्रबंधन, मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण, पुलिस अवसंरचना तथा आधुनिकीकरण एवं तकनीकी से संबंधित जानकारी भी दी गई।

बैठक में भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के जिलों की जनांकिकीय प्रोफाइल एवं संबंधित पहलुओं पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। अवगत कराया गया कि भारत-नेपाल के बीच खुली अंतरराष्ट्रीय सीमा की कुल लंबाई 1,751 किलोमीटर है, जिनमें लगभग 730 किलोमीटर बिहार में है। सीमा क्षेत्र में 554.085 किलोमीटर सड़क निर्माण के विरुद्ध अब तक 529.09 किलोमीटर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बैठक में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के अलावा अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी और राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।