राज्यपाल ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

Mar 02, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने बिहारवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली सत्य और अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का संदेश देता है। राज्यपाल ने सभी से इस त्योहार को मिलजुलकर मनाने की अपील की और सुख-समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल ने लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने देशवासियों और बिहारवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यापाल ने कहा है कि होली असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारा और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने राज्यवासियों से इस त्योहार को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कामना की है कि रंग, उमंग और आनंद का यह त्योहार समस्त बिहारवासियों के लिए सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आये तथा उनके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।