राज्यपाल ने ‘इंद्रधनुष’ महोत्सव का उद्घाटन किया
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने प्रेमचंद रंगशाला में तीन दिवसीय ‘इंद्रधनुष’ महोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों की कला-संस्कृति का प्रदर्शन हुआ, जिसमें नृत्य और पारंपरिक शिल्प शामिल थे। राज्यपाल ने कला को संस्कृति से जोड़ने का महत्व बताया और कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित तीन दिवसीय ‘इंद्रधनुष’ महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने शुक्रवार को किया। पूर्व क्षेत्रिय सांस्कृतिक केंद्र कोलकता, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज, केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय व राज्य के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि कला मनोरंजन का साधन होने के साथ खुद को संस्कृति से जोड़ने का माध्यम भी है। केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। जीवन में करुणा, संवेदनशीलता और कला का होना ही जीवन को सफल बनाता है। इसके बाद कलाकारों ने नृत्य से राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद साधना कुमारी व समूह ने बिहार के जट-जटिन, झिझिया से कला-संस्कृति का अद्भुद परिचय दिया।
असम के बिहू नृत्य, राजस्थान के कालबेलिया नृत्य समेत अन्य राज्यों की कला-संस्कृति ने अनेकता में एकता का परिचय दिया। अमान खान ने टीम के साथ भावविभोर करने वाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सात राज्यों के कलाकारों ने अपनी कलाओं की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। परिसर में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक शिल्प मेला, कलाकार चित्रकला कार्यशाला तथा खान-पान के स्टॉल लगाए गए हैं। मौके पर कला एवं संस्कृति विभाग सचिव प्रणव कुमार, पूर्व क्षेत्रिय सांस्कृतिक केंद्र कोलकता के उप निदेशक तापस सामंतराय आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



