ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामेंथा की खेती को प्रोत्साहित करेगी सरकार : प्रेम

मेंथा की खेती को प्रोत्साहित करेगी सरकार : प्रेम

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य में मेंथा की व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जापानी पुदीना कहे जाने वाले मेंथा से तेल भी...

मेंथा की खेती को प्रोत्साहित करेगी सरकार : प्रेम
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 22 Nov 2017 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि राज्य में मेंथा की व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। जापानी पुदीना कहे जाने वाले मेंथा से तेल भी निकाला जाता है, जिससे किसानों को अधिक आय होगी।

मंत्री डॉ. कुमार ने कहा कि मेंथा के तेल का उपयोग कमरदर्द, सिरदर्द, श्वसन विकार निवारण औषधियों के निर्माण में किया जाता है। साथ ही सौंदर्य प्रसाधन, टूथपेस्ट, शेविंग क्रीम आदि बनाने में किया जाता है। 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच इसकी बुआई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय बागवानी मिशन व सीएम बागवानी मिशन योजना के तहत मौजूदा वित्तीय वर्ष में 900 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लागत मूल्य का आधा यानी 20 हजार प्रति हेक्टेयर सहायता अनुदान दिया जाएगा। जिले के सहायक निदेशक उद्यान से किसान सम्पर्क कर सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें