Hindi NewsBihar NewsPatna NewsGovernment School Teachers October Salary Payment to Be Processed in Two Days
स्कूल शिक्षकों को दो दिनों के अंदर मिलेगा अक्तूबर का वेतन

स्कूल शिक्षकों को दो दिनों के अंदर मिलेगा अक्तूबर का वेतन

संक्षेप: सरकारी स्कूलों के सभी शिक्षकों को अक्तूबर माह का वेतन दो दिनों के अंदर दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में शिक्षकों को सितंबर का वेतन नहीं मिला, वहां कार्रवाई की जाए। 12 जिलों में विशिष्ट शिक्षकों के वेतन निर्धारण को भी पूरा किया जाएगा।

Wed, 5 Nov 2025 05:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

सरकारी स्कूलों के छूटे हुए सभी शिक्षकों को अक्तूबर माह का वेतन भुगतान दो दिनों के अंदर होगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने मंगलवार को विडियो कांफ्रेसिंग के दौरान अधिकारियों इस संबंध में निर्देश दिए हैं। समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शिक्षकों के वेतन भुगतान, वेतन निर्धारण और बकाये वेतन के भुगतान का भी निर्देश दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि वेतन भुगतान नहीं होने की स्थिति में कारण बताते हुए रिपोर्ट विभाग को देना है। जिस जिले में 95 प्रतिशत से कम शिक्षकों को सितंबर माह का वेतन भुगतान किया गया है, वहां कारण बताओ नोटिस देकर कार्रवाई के लिए कहा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पटना और पूर्णिया जिलों के 62 प्रतिशत शिक्षकों को ही अक्तूबर माह का वेतन भुगतान किया जा सका है। इन जिलों से संबंधित क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) को कार्रवाई का निर्देश दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने 12 जिलों अररिया, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिले में विशिष्ट शिक्षकों का वेतन निर्धारण पूरा कर भुगतान की प्रक्रिया शुरू करने के लिए सराहना की। उन्होंने सभी जिलों से तीन दिनों के अंदर वेतन निर्धारण कर भुगतान सुनिश्चित करें। इस दौरान कोसी के आरडीडीई अमित कुमार ने सुझाव दिया कि जिन विशिष्ट शिक्षकों को अब तक वेतन संरक्षण का लाभ नहीं मिला है, उनके बकाया वेतन की गणना जिले में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर की जाये। इस पर अपर मुख्य सचिव ने सहमति जताते हुए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नवंबर माह में ही पिछली अवधि तक का बकाया वेतन पूरी पारदर्शिता के साथ भुगतान करें। अपर मुख्य सचिव ने पिछली राशि की उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को वेतन भुगतान के लिए अतिरिक्त राशि की जरूरत है तो मांग भेज दें।