ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाविरोधियों को तंग करने में जुटी है सरकार: मदन

विरोधियों को तंग करने में जुटी है सरकार: मदन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने राज्य सरकार पर विरोधियों को तंग और तबाह करने का आरोप लगाया। बुधवार को सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध की बाढ़...

विरोधियों को तंग करने में जुटी है सरकार: मदन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 08 Jan 2020 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने राज्य सरकार पर विरोधियों को तंग और तबाह करने का आरोप लगाया। बुधवार को सदाकत आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराध की बाढ़ आ गई है।

उस पर सरकार का ध्यान नहीं है। उन्होंने बीते दिनों विपक्षी दलों द्वारा किए गए सीएए और एनआरसी पर प्रदर्शन के बाद जेल भेजे गए पटना ग्रामीण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष शर्मा के उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें जानबूझकर ज्यादा से ज्यादा जेल में रखने का कुचक्र रचा जा रहा है। श्री झा ने कहा कि आशुतोष को फुसलाकर पहले थाना बुलाया गया, फिर जेल भेज दिया गया। दो एफआईआर की गई थीं। दोनों मामलों में एक साथ रिपोर्ट भेजी जा सकती थी, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। एक ओर घर से बुलाकर राजनैतिक कार्यकर्ता को जेल भेज दिया जाता है तो दूसरी ओर युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश यादव के हत्यारों को घटना के 12 दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक राम, विधायक पूनम पासवान, बृजेश पांडेय, एचके वर्मा, राजेश राठौड़, आनंद माधव मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें