गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ाना सराहनीय : प्रमोद
पूर्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें राज्य में गेहूं खरीद के लक्ष्य को 10 गुना बढ़ाया गया है। यह निर्णय किसानों को लाभ पहुंचाएगा और पैक्सों पर दबाव कम करेगा। केंद्र ने लक्ष्य को 18 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1.80 लाख मीट्रिक टन किया है।

पूर्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने राज्य में गेहूं खरीद के लक्ष्य को 10 गुना बढ़ाने के केंद्र सरकार के सकारात्मक निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से किसानों को लाभ होगा। एक अप्रैल से शुरू हुई गेहूं खरीदगी के दौरान निर्धारित लक्ष्य की कमी से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्सों) पर भारी दबाव पड़ रहा था। किसान संगठनों ने लगातार लक्ष्य वृद्धि की मांग उठाई, जिस पर बिहार सरकार ने तत्परता दिखाते हुए केंद्र से पहल की। इसके फलस्वरूप केंद्र ने राज्य का लक्ष्य 18 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1.80 लाख मीट्रिक टन कर दिया।
इससे न केवल गेहूं उत्पादक किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य मिलेगा, बल्कि पैक्सों पर भी खरीदी का बोझ कम होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


