ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनासरकार का प्रयास, जल्द राष्ट्रीय गाद नीति आए : संजय झा

सरकार का प्रयास, जल्द राष्ट्रीय गाद नीति आए : संजय झा

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से केद्र ने फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद का अध्ययन करने को कमेटी बनाई...

सरकार का प्रयास, जल्द राष्ट्रीय गाद नीति आए : संजय झा
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 02 Dec 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि राज्य सरकार के प्रयास से केद्र ने फरक्का बराज के कारण गंगा में गाद का अध्ययन करने को कमेटी बनाई है। कमेटी अध्ययन कर रही है। इसके अलावा राज्य सरकार का प्रयास है कि जल्द से जल्द राष्ट्रीय गाद नीति भी सामने आ जाए। जल संसाधन मंत्री गुरुवार को विधान परिषद में सर्वेश कुमार के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गाद के कारण ही जलजमाव होता है। इसके लिए बड़ी नीति जल्द ही बनेगी। केन्द्र सरकार ने इसका सूत्रण कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जल जमाव का मुख्य कारक गाद ही है। इसके स्थाई निराकरण के लिए नेपाल में नदियों पर हाई डैम बनना है। इसका विस्तृत योजना प्रतिवेदन भारत-नेपाल संयुक्त प्रोजक्ट कार्यालय द्वारा तैयार किया जा रहा है। इस योजना का निर्माण नेपाल के सकारात्मक रुख पर निर्भर करता है।

मंत्री ने कहा कि गाद की समस्या से राज्य सरकार ने 2016 और 2017 में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अवगत कराया था। साथ ही, गंगा व इसकी सहायक नदियों में गाद की समस्या के कारण व इसके निदान के लिए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की राय ली गई। इसके लिए 2017 में अविरल गंगा सम्मेलन किया गया। पानी के साथ नदियों द्वारा लायी गयी गाद हर वर्ष परेशानी का कारण बनती है। इस वर्ष जून में यास तूफान के कारण राज्य के कई इलाकों में जल जमाव हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें