गांधी घाट में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

गांधी घाट पर गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें पिछले 48 घंटों में एक मीटर की वृद्धि हुई है। हालांकि, गंगा अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। दीघा घाट और हाथीदह में भी जलस्तर में वृद्धि हो...

गांधी घाट में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर

गंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट पर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 48 घंटे में गांधीघाट के पास नदी के जलस्तर में एक मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इधर दीघाघाट और हाथीदह में भी नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, गंगा अभी भी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। गांधीघाट में गंगा का जल स्तर शुक्रवार को 45.10 मीटर था, यहां नदी का खतरे का निशान 48.60 मीटर है। नदी अभी भी खतरे के निशान से तीन मीटर नीचे है। दीघा घाट में नदी का जलस्तर 45.95 मीटर है। यहां नदी का खतरे का निशान 50.45 मीटर है।

नदी यहां अभी भी खतरे के निशान से चार मीटर नीचे है। हाथीदह में नदी का जलस्तर 37.49 मीटर था, यहां नदी का खतरे का निशान 41.76 मीटर है। गंगा नदी का जलस्तर मनेर में भी बढ़ रहा है। हालांकि प्रयागराज और वाराणसी में नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है इसलिए अगले एक दो दिनों में पटना के तीनों जगहों पर गंगा नदी के जलस्तर में कमी हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsPatna Newsगांधी घाट में तेजी से बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर