ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनामनेर: ईंट भट्ठे पर मनचलों ने दो दिनों तक नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

मनेर: ईंट भट्ठे पर मनचलों ने दो दिनों तक नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

राजधानी पटना से सटे मनेक के व्यापुर गांव से सटे बांध के उत्तर एक भट्ठे पर बीते बुधवार की रात मनचलों ने चौदह साल की नाबालिग के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही शुक्रवार को नाबालिग किसी तरह...

मनेर: ईंट भट्ठे पर मनचलों ने दो दिनों तक नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
पटना, हिन्दुस्तान टीमSat, 20 Jun 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी पटना से सटे मनेक के व्यापुर गांव से सटे बांध के उत्तर एक भट्ठे पर बीते बुधवार की रात मनचलों ने चौदह साल की नाबालिग के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म किया। मौका मिलते ही शुक्रवार को नाबालिग किसी तरह दानापुर थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने एएसपी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी कर सोना ईंट भट्ठे से महिला रेणु कुमारी, पिंटू उरांव, बासु उरांव व राजेंद्र उरांव को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान पर भट्ठा मालिक के पुत्र व मनेर प्रखंड के पूर्व प्रमुख के पति चंदन कुमार, रेणु कुमारी, पिंटू उरांव, बासु उरांव,राजेंद्र उरांव व दो अज्ञात लोगों को नामजद बनाते हुए पॉस्को और भादवी की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। 

बताया जाता है कि नाबालिग मूल रूप से झारखण्ड की रहने वाली है। वो भटककर ब्यापुर पहुंच गई थी। ब्यापुर बाजार से ईंट भट्ठे पर रहने वाली महिला रेणु कुमारी नाबालिग को अपने साथ भट्ठे पर लेकर चली गई और अपने साथ रखी हुई थी। 

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि महिला के इशारे पर ही मनचलों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। प्रभारी थानाध्यक्ष मुकुल रंजन सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए शेष लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें