Gandhi Jayanti Initiative Kasturba Gandhi Schools Enhance Math and Science Skills for Girls केजीबीवी: 4700 छात्राओं को पढ़ाएंगे आईआईटी के शिक्षक, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsGandhi Jayanti Initiative Kasturba Gandhi Schools Enhance Math and Science Skills for Girls

केजीबीवी: 4700 छात्राओं को पढ़ाएंगे आईआईटी के शिक्षक

गांधी जयंती पर 13 जिलों के 47 प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय शुरू हुए हैं। यहां 4700 छात्राएं आईआईटी के फैकल्टी से गणित और विज्ञान की शिक्षा प्राप्त करेंगी। रोजाना डेढ़ घंटे की कक्षा से उनका...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 27 Dec 2024 05:17 PM
share Share
Follow Us on
केजीबीवी: 4700 छात्राओं को पढ़ाएंगे आईआईटी के शिक्षक

गांधी जयंती पर सूबे के 13 जिलों के 47 अतिरिक्त प्रखंडों में कस्तूरबा गांधी विद्यालय का संचालन शुरू हुआ। अब इन विद्यालयों की छात्राओं की गणित और विज्ञान की प्रतिभा को निखारा जाएगा। यहां की 4700 छात्राएं आईआईटी के फैकल्टी से पढ़ेंगी। हर दिन छात्राएं ऑनलाइन कक्षा से जुड़ेंगी। डेढ़ घंटे की रोज कक्षा होगी। 12वीं के बाद प्रतियोगी परीक्षा के काबिल बनाने के लिए ये कक्षा होगी। इस बाबत आईआईटी गांधी नगर से करार होगा। छात्राओं को यहां के प्रोफेसर नवाचार करने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे। उनके आइडिया लेकर मॉडल बनाने का भी प्रशिक्षण देंगे। छात्राओं की रुचि विज्ञान और गणित में बढ़े इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न पहल की जा रही हैं। इनमें से यह भी एक पहल है।

छात्राओं में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा

इस पहल से छात्राओं को केवल शिक्षा ही नहीं मिलेगी। बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आईआईटी गांधी नगर के फैकल्टी उनसे सीधा संवाद करेंगे। छात्राओं ने हर दिन की कक्षा में उनसे क्या कुछ सीखा है, यह वह बताएंगी। इस परस्पर संवाद से उनके अंदर खुलकर अपनी बात रखने की क्षमता बढ़ेगी। उनके अंदर की झिझक कम होगी, जो भविष्य में उनके कॅरियर में सहायक साबित होगी।

इन जिले की छात्राएं पढ़ेंगी: औरंगाबाद,अरवल, गया,बांका,मुजफ्फरपुर,नवादा,पूर्णिया,रोहतास,शेखपुरा,पश्चिमी चंपारण,जमुई,कैमूर,सीतामढ़ी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।