एआई से संवरेंगे भविष्य के म्यूजियम
विश्व संग्रहालय दिवस पर बापू टावर में 'भविष्य के संग्रहालय' विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने एआई और मल्टीमीडिया के महत्व पर चर्चा की। मुख्य वक्ता डॉ. अजफर अहमद ने संग्रहालयों के भविष्य के शोध, प्रकृति और पर्यावरण पर आधारित होने की बात की। कार्यक्रम में कई कॉलेजों के प्राध्यापक और छात्र भी शामिल हुए।

विश्व संग्रहालय दिवस पर सोमवार को बापू टावर में ‘भविष्य के संग्रहालय’ विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने एआई से भविष्य के म्यूजियम के संवारने पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने इसे एक अत्याधुनिक और बायोपिक संग्रहालय बताया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने सबको बधाई देते हुए कहा कि आने वाला समय मल्टीमीडिया का है, लेकिन पारंपरिक संग्रहालयों का महत्व हमेशा बना रहेगा। मुख्य वक्ता प्लैनेट पटना के निदेशक डॉ. अजफर अहमद ने संग्रहालयों के अतीत, वर्तमान और भविष्य की संरचना पर प्रकाश डाला।
कहा कि भविष्य के संग्रहालय शोध, प्रकृति और पर्यावरण पर आधारित होंगे, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वर्चुअल माध्यमों की बड़ी भूमिका होगी। प्रख्यात संग्रहालयविद डॉ. शिव कुमार मिश्र ने क्षेत्रीय संग्रहालयों के विकास और जागरूकता पर जोर दिया। उप निदेशक ललित कुमार सिंह के धन्यवाद ज्ञापन और अरुण कुमार पाठक के मंच संचालन किया। इस दौरान कई कॉलेजों के प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


