ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाFB पर दोस्ती-कहा, शादी करो नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा

FB पर दोस्ती-कहा, शादी करो नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा

फेसबुक पर अंजान व्यक्ति से दोस्ती करना कितना घातक है। उसका ताजा उदाहरण सोमवार को महिला थाने में देखने को मिला। दानापुर की एक छात्रा ने फेसबुक पर एक अनजान लड़के से दोस्ती कर ली। दोस्ती के बाद दोनों के...

FB पर दोस्ती-कहा, शादी करो नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा
पटना। कार्यालय संवाददाताMon, 19 Nov 2018 11:36 PM
ऐप पर पढ़ें

फेसबुक पर अंजान व्यक्ति से दोस्ती करना कितना घातक है। उसका ताजा उदाहरण सोमवार को महिला थाने में देखने को मिला। दानापुर की एक छात्रा ने फेसबुक पर एक अनजान लड़के से दोस्ती कर ली। दोस्ती के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। मैसेंजर पर दोनों कई घंटे बात करते थे। बात करते-करते लड़के ने शादी का प्रस्ताव दे दिया। लेकिन छात्रा शादी से मुकर गई।

छात्रा ने कहा वह शादी नहीं कर सकती है। एक तरफा प्यार में लड़के ने हां बुलवाने के लिए आत्महत्या करते हुए एक वीडियो फेसबुक पर जारी कर दिया। इससे छात्रा डर गई। डरी छात्रा ने महिला थाने में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया। थाने में आये लड़के ने कहा कि वह छात्रा को डराने के लिए आत्महत्या की नौटंकी कर रहा था। वह छात्रा से प्यार करता है। पुलिस की डांट के बाद लड़के ने गलती मानी और बांड पर हस्ताक्षर करने के बाद उसे छोड़ा गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें