सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आये चार अभ्यर्थी गिरफ्तार

Feb 16, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

सिपाही भर्ती के दौरान गर्दनीबाग मैदान में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। इन चारों ने लिखित परीक्षा में किसी और को बैठाकर खुद शारीरिक परीक्षा दी। जांच में बायोमेट्रिक डेटा में अनमेल पाया गया, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और जेल भेज दिया गया।

सिपाही भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा देने आये चार अभ्यर्थी गिरफ्तार

सिपाही भर्ती के तहत गर्दनीबाग मैदान में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के दौरान चार अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि चारों ने लिखित परीक्षा में अपनी जगह दूसरे लोगों को बैठाया था और स्वयं शारीरिक परीक्षा देने पहुंचे थे। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में राघव सिंह (गया जी), प्रयास कुमार राय (छपरा), आर्यण राज (नालंदा) और राजीव कुमार (सलीमपुर, पटना) निवासी हैं। गर्दनीबाग थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीईटी के दौरान जब अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया तो उनका थम इम्प्रेशन और चेहरा लिखित परीक्षा के समय दर्ज डाटा से मेल नहीं खाया। संदेह होने पर अधिकारियों ने गहन जांच की।

जांच में स्पष्ट हुआ कि चारों अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा में ‘स्कॉलर’ बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी और स्वयं शारीरिक दक्षता परीक्षा देने पहुंचे थे। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और मामला दर्ज किया गया। चारों को जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।