फतुहा : हंगामा और मारपीट में चार आरोपित गिरफ्तार
May 07, 2026 09:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
फतुहा के गांव में दबंगों द्वारा हंगामा और ग्रामीणों के साथ मारपीट के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित पक्ष ने 26 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

फतुहा के गांव में दबंगों द्वारा हंगामा और ग्रामीणों के साथ मारपीट मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को 26 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मारपीट की घटना से आक्रोशित लोगों ने फतुहा थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया था। लोगों ने गांव के ही एक दबंग परिवार पर मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और लूटपाट का आरोप लगाया था। थानाध्यक्ष कुमार रोशन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
ये भी पढ़ें:शांतिभंग के आरोप में चार गिरफ्तार
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


