Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFormer RJD MP Rajniti Prasad Passes Away Remembered for His Contributions
पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद का निधन पर शोक

पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद का निधन पर शोक

संक्षेप:

राजद के पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद का शुक्रवार को निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे और निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर हुआ। राजनीति प्रसाद 2006 में राज्यसभा के सदस्य बने और राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे।

Dec 19, 2025 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

राजद के पूर्व सांसद सह अधिवक्ता राजनीति प्रसाद का शुक्रवार को निधन हो गया। बीते दिनों कई दिनों से वे बीमार थे। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की शाम पटना के गुलबी घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। वे 2006 में राज्यसभा के सदस्य बने थे। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के आजीवन प्रदेश अध्यक्ष रहे। लोकपाल विधेयक की प्रति सदन में फाड़कर वे देशव्यापी चर्चा में आए थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर राजद ने पार्टी का झंडा आधा झुका दिया। राजनीति प्रसाद के निधन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुलबारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, बिनु यादव, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, संजय यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, रणविजय साहू, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद आदि ने शोक प्रकट किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि राजनीति प्रसाद के जीवन और व्यवहार में समाजवादी चरित्र दिखाई पड़ता था। वे कभी अपने को आम कार्यकर्ता से अलग नहीं समझते थे। वे ऐसे चंद नेताओं में थे जो कार्यकर्ताओं को आर्थिक मदद भी किया करते थे।