ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनापूर्व सांसद रामदेव भंडारी व पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव का निधन

पूर्व सांसद रामदेव भंडारी व पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव का निधन

राजद के पूर्व सांसद व पूर्व राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रो. रामदेव भंडारी (78) एवं पूर्व मंत्री एवं पार्टी के पूर्व महासचिव राजेंद्र प्रसाद यादव (80) का शनिवार को असामयिक निधन हो गया। दोनों नेताओं के...

पूर्व सांसद रामदेव भंडारी व पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव का निधन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाSat, 22 Sep 2018 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व सांसद प्रो. रामदेव भंडारी (78) एवं पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद यादव (80) का शनिवार को निधन हो गया। प्रो. भंडारी का निधन नई दिल्ली के द्वारका जबकि राजेंद्र प्रसाद का निधन पटना जिले के परसा बाजार स्थित आवास पर हुआ। दोनों नेता लंबे समय से बीमार थे। निधन की सूचना मिलते ही राजद का ध्वज आधा झुका दिया गया।

राजद के कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रो. भंडारी 1992 से 2008 तक तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे। वे ललित नारायण जनता महाविद्यालय, झंझारपुर के गणित विभाग के विभागध्यक्ष रहे। नई दिल्ली के एक्शन कैंसर अस्पताल में वे लंबे समय से इलाजरत थे। उनका निधन हृदय गति रुकने से हो गया। प्रो. भंडारी का पार्थिव शरीर पटना स्थित राजद कार्यालय लाया गया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामचंद्र पूर्वे ने पार्टी ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को अंतिम संस्कार मधुबनी के झंझारपुर में दोपहर को किया जाएगा।

वहीं, राजेंद्र प्रसाद यादव 1985 से 1990 तक समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक थे। बिहार सरकार में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री के पद पर भी रहे। उनका निधन पटना जिला के परसा बाजार स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से हुआ। उनका पार्थिव शरीर रविवार को विधानसभा, कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम तथा राजद कार्यालय में लाया जाएगा। उनका दाह संस्कार शाम चार बजे बांसघाट पर होगा।

दोनों नेताओं के निधन पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, विधायक तेजप्रताप यादव, सांसद मीसा भारती ने शोक जताया है। अशोक कुमार सिंह, तनवीर हसन, आलोक कुमार मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यदव, राम नारायण मंडल, भोला यादव, चितरंजन गगन, राजेंद्र पासवान, डॉ. राहुल कुमार सिंह, प्रो. रामबली चंद्रवंशी आदि ने भी शोक जताया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें