ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाशोक की लहर: बिहार के पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का निधन

शोक की लहर: बिहार के पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का निधन

हम के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का गुरुवार को अजमेरशरीफ में निधन हो गया। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत के लिए के लिए अजमेरशरीफ गए थे। वहां हृदय गति रुकने के कारण निधन...

शोक की लहर: बिहार के पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का निधन
हिन्दुस्तान टीम,पटनाFri, 05 Jan 2018 08:56 AM
ऐप पर पढ़ें

हम के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शाहिद अली खान का गुरुवार को अजमेरशरीफ में निधन हो गया। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत के लिए के लिए अजमेरशरीफ गए थे। वहां हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। वे लगभग 54 वर्ष के थे। निधन की जानकारी हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दी।

वे 1990 में पहली बार सीतामढ़ी से जनता दल के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे। उस समय वे बिहार से सबसे कम उम्र के विधायक थे। 2000 में राजद के टिकट पर सीतामढ़ी से चुनाव जीते। 2005 में जदयू के टिकट पर पुपरी और 2010 में सुरसंड से विधायक बने और अल्पसंख्यक कल्याण, विधि व आईटी मंत्री रहे। 2015 में वे चुनाव हार गए। हम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शाहिद अली की तीन बेटियां हैं। दो एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।

उनके निधन की सूचना मिलते ही हम में शोक की लहर फैल गई। पूर्व सीएम व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि शाहिद अली का निधन पार्टी और मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे पार्टी के स्तंभ थे। उनके निधन पर पूर्व मंत्री वृशिण पटेल, महाचंद्र प्रसाद सिंह आदि नेताओं ने शोक प्रकट किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने भी शोक प्रकट किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें