Former Minister Dasai Chaudhary and Bhuvan Patel Join Jan Suraj with Supporters दसई चौधरी और भुवन पटेल जनसुराज में शामिल , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFormer Minister Dasai Chaudhary and Bhuvan Patel Join Jan Suraj with Supporters

दसई चौधरी और भुवन पटेल जनसुराज में शामिल

पूर्व मंत्री दसई चौधरी और भुवन पटेल अपने समर्थकों के साथ जनसुराज में शामिल हुए। शेखपुरा हाउस में आयोजित समारोह में पार्टी के अध्यक्ष उदय सिंह ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नीतीश कुमार की आलोचना की और...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 5 Sep 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
दसई चौधरी और भुवन पटेल जनसुराज में शामिल

पूर्व मंत्री एवं जदयू नेता दसई चौधरी और भुवन पटेल शुक्रवार को बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जनसुराज में शामिल हो गए। शेखपुरा हाउस आवास में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने दोनों नेताओं को पीला गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर उदय सिंह ने कहा कि मैं नीतीश कुमार का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं, लेकिन अब वे वैसे लोगों के साथ घिरे हुए हैं जो बिहार को तेजी से सर्वनाश की ओर ले जा रहे हैं। वे राह भटक गए हैं। दसई चौधरी ने कहा कि वे संगठन में काम करने आए हैं।

पार्टी जो काम देगी, उसे पूरा करेंगे। भुवन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार सबसे जीनियस मुख्यमंत्री हैं, कार्यकर्ताओं पर ध्यान देते रहे हैं। मगर अब वहां पार्टी के पुराने समर्पित कार्यकर्ताओं को दिक्कत हो रही है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष कुशवाहा, पूर्व सांसद सीताराम यादव, पूर्व विधान पार्षद रामबली चंद्रवंशी और सुधीर शर्मा भी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।