Former IPS Officer Kishore Kunal Passes Away Mourning by Speaker Nand Kishore Yadav किशोर कुणाल का निधन अपूरणीय क्षति : नंदकिशोर, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFormer IPS Officer Kishore Kunal Passes Away Mourning by Speaker Nand Kishore Yadav

किशोर कुणाल का निधन अपूरणीय क्षति : नंदकिशोर

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। कुणाल ने 1972 में गुजरात कैडर में सेवा की और 2001 में सेवानिवृत्त होने के बाद दरभंगा संस्कृत विवि के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 29 Dec 2024 10:19 PM
share Share
Follow Us on
किशोर कुणाल का निधन अपूरणीय क्षति : नंदकिशोर

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव व पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि कुणाल ने 1972 में गुजरात कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दी। 2001 में सेवानिवृत्त होने के बाद किशोर कुणाल दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति बने। अभी जिस महावीर मंदिर न्यास समिति के वे सचिव थे, वह समिति कई स्कूलों और कैंसर अस्पतालों का संचालन भी करती है। उनका निधन प्रशासनिक, सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टिकोण से एक अपूरणीय क्षति है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।