Former IPS Officer Acharya Kishore Kunal Passes Away Congress Leaders Express Condolences किशोर कुणाल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक प्रकट किया, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFormer IPS Officer Acharya Kishore Kunal Passes Away Congress Leaders Express Condolences

किशोर कुणाल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक प्रकट किया

पूर्व आईपीएस अधिकारी और राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया है। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने उनकी ईमानदारी और कुशल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 29 Dec 2024 07:16 PM
share Share
Follow Us on
किशोर कुणाल के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक प्रकट किया

पूर्व आईपीएस अधिकारी और राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रहे आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। रविवार को जारी शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि आईपीएस अधिकारी के रूप में आचार्य किशोर कुणाल ने बेहद ईमानदारी से कार्य किया। वे कुशल प्रशासक के तौर पर अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, पटना महावीर मंदिर न्यास के सचिव और अपने रिटायरमेंट के बाद दरभंगा संस्कृत विवि के कुलपति रहे। उन्होंने महावीर मंदिर ट्रस्ट से कैंसर, शिशु अस्पताल के साथ विद्यालयों का भी संचालन कर आम जनता को लाभ पहुंचाया। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामजतन सिन्हा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, प्रेमचंद मिश्रा, डॉ. समीर कुमार सिंह, ब्रजेश पांडेय, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, हरखू झा, ज्ञान रंजन, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पांडेय आदि ने भी शोक व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।