
बाढ़ से प्रभावित रहे विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा कल से
राज्य के बाढ़ प्रभावित सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अद्धवार्षिक परीक्षा होगी। परीक्षा 24 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगी। सह शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन रविवार को होगा। तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए लिखित परीक्षा होगी, जबकि पहली और दूसरी कक्षा के लिए मौखिक मूल्यांकन किया जाएगा।
राज्य के वैसे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालय जो बाढ़ से प्रभावित थे, वहां अद्धवार्षिक परीक्षा होगी। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा रविवार से ही शुरू होगी। रविवार को सह शैक्षणिक गतिविधियों का मूल्यांकन होगा। 24 नवंबर को पहली पाली में तीसरी से आठवीं के लिए पर्यावरण अध्ययन और सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में छठी से आठवीं के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। परीक्षा 29 नवंबर तक चलेगी। परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 1 से 3 बजे तक चलेगी।

पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों को मूल्यांकन का स्वरूप मौखिक होगा। वहीं तीसरी से आठवीं के बच्चों को मूल्यांकन का स्वरूप लिखित होगा। प्रश्न पत्र ई- शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। परिषद की ओर से सभी डीईओ और डीपीओ को परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया भेजी गई है। परिषद ने कहा है कि वीक्षण कार्य के लिए डीईओ प्रखंड स्तर पर एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करेंगे। प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सूची शनिवार को संबंधित शिक्षकों को उपलब्ध कराएंगे। परिषद ने 1 और दो दिसंबर तक दो कार्यदिवसों में मूल्यांकन और अंक संधारित करने का काम पूरा करने को कहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


