ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनावियतनाम की विजेट एयरलाइंस गया से हनोई के लिए भरेगी उड़ान

वियतनाम की विजेट एयरलाइंस गया से हनोई के लिए भरेगी उड़ान

बुद्ध भूमि को नमन करने आने वाले वियतनामी बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बोधगया आने के लिए थाईलैंड के रास्ते नहीं आना पड़ेगा। वे अब सीधे हनोई से बोधगया की उड़ान भर सकेंगे। गया और हनोई...

वियतनाम की विजेट एयरलाइंस गया से हनोई के लिए भरेगी उड़ान
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 12 Jul 2017 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बुद्ध भूमि को नमन करने आने वाले वियतनामी बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बोधगया आने के लिए थाईलैंड के रास्ते नहीं आना पड़ेगा। वे अब सीधे हनोई से बोधगया की उड़ान भर सकेंगे। गया और हनोई के बीच शीघ्र ही हवाई सेवा शुरू होगी। वियतनाम की विजेट एयरलाइंस गया से हनोई के लिए उड़ान भरेगी। हवाई सेवा शुरू होने से बोधगया आने वाले वियतनामी पर्यटकों को सहूलियत होगी और उनकी संख्या में बढ़ोतरी भी होगा। हाल ही में भारत यात्रा पर आये वियतनाम के उपप्रधानमंत्री फाम बिन्ह मिन्ह की इस पर सहमति बन गई है। गया एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय विमानों की उड़ान में इजाफा होगा। फिलहाल गया से म्यांमार, थाईलौंड, भूटान और श्रीलंका एयरलाइंस उड़ान भर रही है। गया एयरपोर्ट निदेशक के दिलीप कुमार ने बताया कि हनोई-दिल्ली-गया उड़ान शुरू होगी। फिलहाल शिड्यूल नहीं आया है। शिड्यूल आते ही गया एयरपोर्ट से वियतनाम की सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। हर साल 15 से 20 हजार वियतनामी पर्यटक बैंकाक, होकर बोधगया पहुंचते हैं। हालांकि गया-हनोई के बीच उड़ान शुरू करने की घोषणा 27 अक्टूबर 2014 को वियतनाम के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवांग तान टूंग और बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के बीच बोधगया में हुई बैठक के बाद की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें