Fisherman Mahendra Sahni Shot Dead Over Extortion in Mokaama गोलीबारी में घायल मछुआरे की मौत, सड़क जाम, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFisherman Mahendra Sahni Shot Dead Over Extortion in Mokaama

गोलीबारी में घायल मछुआरे की मौत, सड़क जाम

मोकामा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दियारा में मछुआरा महेंद्र सहनी को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारी गई। गंभीर हालत में उसे बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 26 Dec 2024 12:42 AM
share Share
Follow Us on
गोलीबारी में घायल मछुआरे की मौत, सड़क जाम

मोकामा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर दियारा में हुई गोलीबारी में घायल मछुआरा महेंद्र सहनी की इलाज के दौरान बुधवार को बेगूसराय में मौत हो गई। वह बाढ़ नवादा गांव निवासी प्रशांत साहनी का पुत्र था। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने मंगलवार की देर शाम सिने में गोली मार दी थी। घटना के विरोध में परिजनों ने नवादा गेट के पास एनएच-31 को एक घंटे जाम रखा। ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अपराधियों ने मछुआरों से प्रत्येक नाव पर एक हजार की रंगदारी मांगी थी। इसकी शिकायत बाढ़ थाने में की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बता दें कि मंगलवार को महेंद्र सहनी 20 मछुआरों के साथ मछली पकड़ने नाव से सुल्तानपुर दियारा गंगा घाट जा रहा था। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने रोक लिया और रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी कर दी। जिसमें महेंद्र को सीने में गोली लग गई। गंभीर स्थिति में उसे बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोकामा थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय नें बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।