ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनादनियावां स्टेशन के पास फिश प्लेट खोला, हादसा होने से बचा

दनियावां स्टेशन के पास फिश प्लेट खोला, हादसा होने से बचा

फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के दनियावां स्टेशन के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। डाउन लाइन ट्रैक पर तीन फिश प्लेट खुले हुए मिले। तीनों फिश प्लेट के सात बोल्ट व एक नट बोल्ट गायब थे। गनीमत थी कि यात्रियों...

दनियावां स्टेशन के पास फिश प्लेट खोला, हादसा होने से बचा
संवाद सूत्र,दनियावांSat, 02 Sep 2017 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड के दनियावां स्टेशन के पास बड़ा हादसा होने से बच गया। डाउन लाइन ट्रैक पर तीन फिश प्लेट खुले हुए मिले। तीनों फिश प्लेट के सात बोल्ट व एक नट बोल्ट गायब थे। गनीमत थी कि यात्रियों ने इसे देख लिया और तत्काल स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी।

6            बजे सुबह यात्रियों ने दनियावां स्टेशन के पास फिश प्लेट खुली हुई देखी 
11.30        बजे फिश प्लेट की मरम्मत की गई और इसके बाद ही ट्रेन को रवाना किया गया 

आनन-फानन इस्लामपुर से पटना जा रही इस्लामपुर-फतुहा-पटना पैसेंजर को दनियावां स्टेशन पर रोकना पड़ा। मौके पर ही रेलवे के अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अंकोर सिंह, फतुहा डीएसपी सुनील कुमार, सेक्शन इंजीनयर कमलेश कुमार, क्राइम ब्रांच के प्रमोद सिंह सहित दर्जनों की संख्या में रेलवे के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। 

  • इस्लामपुर-फतुहा-पटना पैसेंजर को दनियावां स्टेशन पर रोकना पड़ा 
  • यात्रियों ने सुबह में फिश प्लेट को खुला देखा और तुरंत सूचना भेजी 

सुबह की घटना : यात्रियों ने बताया कि सुबह करीब छह बजे उन्होंने दनियावां जंक्शन के पास फिश प्लेट को खुला देखा। आनन-फानन स्टेशन प्रबंधक कुंदन कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद तक अफरातफरी की स्थिति रही। 
फिश प्लेट लगाने के बाद ट्रेन रवाना : डाउन लाइन पर राजगीर से फतुहा जाने वाली पैसेंजर नौ बजे दनियावां पहुचती है। लेकिन फिश प्लेट खोले जाने की घटना के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा। फिश प्लेट को 11 बजकर 30 मिनट पर मरम्मत किया गया। इसके बाद साढ़े 12 बजे फतुहा के लिए ट्रेन को रवाना किया गया। 
फिश प्लेट कैसे खुला होगी जांच : असिस्टेंट कमांडेंट अंकोर सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जहां पर फिश प्लेट खोला गया है, वहां पर गाड़ी काउसन पर चलती है। फिश प्लेट खोलने के पीछे असामाजिक तत्वों का क्या उद्देश्य था, यह जांच का विषय है। यह मेंटेनेंस की भी कमी हो सकती है। सुबह चार बजकर 18 मिनट पर एक एमटी माल गाड़ी भी डाउन लाइन से गुजरी है। उन्होंने बताया कि शनिवार ही दनियावां स्टेशन पर डीआरएम का साढ़े तीन बजे निरीक्षण है। इसी दिन फिश प्लेट खोला गया जो जांच का विषय है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें