Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFirst Phase of Assembly Elections Candidates Announced Amid Seat Sharing Uncertainty
कांग्रेस : जिनके नाम तय, उन्हें प्रचार के लिए हरी झंडी

कांग्रेस : जिनके नाम तय, उन्हें प्रचार के लिए हरी झंडी

संक्षेप:

विधानसभा चुनाव के पहले चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं, जिसमें आठ सीटिंग और 2020 में कम अंतर से हारी सीटें शामिल हैं। महागठबंधन के अन्य दलों की...

Oct 11, 2025 09:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। अब तक किसी भी गठबंधन में सीट बंटवारा तय नहीं हुआ है। ऐसे में पार्टियों ने अपने स्तर से चिह्नित सीटों पर प्रत्याशियों के नाम को हरी झंडी दे दी है। ऐसी सीटों पर संभावित प्रत्याशी क्षेत्र में घूमने लगे हैं। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने अपने कोटे की 25 सीटों पर प्रत्याशी के नाम को अंतिम रूप दे दिया है। इसमें आठ सीटिंग के अलावा 2020 में कम अंतर से हारी हुई सीट हैं। ये सीटें बंटवारे में कांग्रेस कोटे में ही आनी है। इन सीटों पर संभावित प्रत्याशी को प्रचार का इशारा कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महागठबंधन के अन्य घटक दलों के कदम के बाद कांग्रेस ने यह रणनीति बनाई है। कहलगांव कांग्रेस की परंपरागत सीट है। बावजूद राजद नेता तेजस्वी यादव ने यहां सभा कर झारखंड सरकार में मंत्री संजय यादव के बेटे के लिए आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस ने इस पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। साथ ही अपने कोटे की सीटों पर प्रत्याशियों को प्रचार की सहमति भी दे दी। इसी तरह भाकपा की जिला कमेटी ने प्रेसवार्ता कर प्रत्याशी के नाम भी बता दिए। उसके प्रत्याशी प्रचार भी कर रहे हैं। भाकपा छह सीटों पर प्रचार कर रही है। माले भी अपनी सीटिंग 18 सीटों पर प्रचार में जुट गया है। पार्टी अभी कुछ और सीटों की मांग कर रही है।