First National Convention of Suheldev Bharatiya Samaj Party Focuses on Rights for Underprivileged in Bihar एनडीए के साथ मिलकर सुभासपा चुनाव लड़ेगी : राजभर, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsFirst National Convention of Suheldev Bharatiya Samaj Party Focuses on Rights for Underprivileged in Bihar

एनडीए के साथ मिलकर सुभासपा चुनाव लड़ेगी : राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन रवीन्द्र भवन में हुआ। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि शोषित-वंचितों को अधिकार दिलाना प्राथमिकता है। पार्टी इस बार एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी। युवा शक्ति...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 12 Sep 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
एनडीए के साथ मिलकर सुभासपा चुनाव लड़ेगी : राजभर

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का रवीन्द्र भवन में शुक्रवार को प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ। शुभारंभ सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार में शोषित-वंचित लोगों को उनका अधिकार दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस बार पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी को आगे ले जाने के लिए कृत संकल्पित हैं। राष्ट्रीय महासचिव शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि बिहार में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों तक पहुंचने की यह अच्छी पहल है। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविन्द राजभर ने कहा कि अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना ही होगा।

युवा शक्ति को आगे आना होगा, तभी जाकर बिहार आगे बढ़ेगा। यूपी के दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष रितेश राम ने कहा कि पार्टी हमेशा वंचित, शोषित समाज की लड़ाई लड़ती रहती है। युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में राजनीति में भाग लेकर देश को सुधारने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय महासचिव शशि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं पार्टी की विचार धारा से सहमत होकर पार्टी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण राजभर, बिहार महिला मंच अध्यक्ष अंजली राजभर, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना मंडल एवं संगठन मंत्री संजय कुशवाहा समेत अन्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।