ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाकिसानों पर फायरिंग भयावह घटना : राजीव

किसानों पर फायरिंग भयावह घटना : राजीव

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर हुई फायरिंग में छह किसानों की मौत भयावह घटना है। साफ हो गया है कि केंद्र सरकार को...

किसानों पर फायरिंग भयावह घटना : राजीव
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 07 Jun 2017 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर हुई फायरिंग में छह किसानों की मौत भयावह घटना है। साफ हो गया है कि केंद्र सरकार को किसानों के बजाए केवल व्यापारी व कॉरपोरेट घरानों की ही चिंता है। प्रवक्ता ने कहा कि देश का पेट भरने वाले किसान आज कर्ज की मार, सूखा, बाढ़, तूफान, फसल की बर्बादी, सिंचाई सुविधाओं का अभाव व फसलों की उचित कीमत नहीं मिलने से परेशान हैं। परिस्थितियों से घबराकर बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाए गोली चलाना हैवानियत की पराकाष्ठा है। लागत मूल्य से डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने का वादा करने वाले मोदीजी ने अपना वचन नहीं निभाया। देश में करोड़ों युवा बेरोजगार : सेतु युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में कल-कारखाने बंद हो रहे हैं। औद्योगिक उत्पादन घट रहा है। रोजगार, सृजन, विकास दर की रफ्तार उल्टी बनी हुई है। दुनिया की सबसे युवा आबादी वाले देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। एक साल में मात्र डेढ़-दो लाख लोगों को रोजगार मिल रहे हैं। केंद्र की तीन वर्ष की अदूरदर्शितापूर्ण नीति के कारण देश रसातल में चला गया है। युवाओं के भविष्य से ऐसा खिलवाड़ किसी भी सरकार ने नहीं किया। देश के युवा अब आर-पार के मूड में हैं और उसका खामियाजा केंद्र को भुगतना होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें