सिलेंडर फटने से घर में लगी आग
थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के एक घर में बुधवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिससे घर के सारे सामान जलकर राख हो गए।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में रविन्द्र कुमार मिश्रा के घर रसोईघर...
थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के एक घर में बुधवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिससे घर के सारे सामान जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में रविन्द्र कुमार मिश्रा के घर रसोईघर में रखे गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव जारी था। इससे अनजान रविंद्र कुमार की पत्नी जब खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस की तिल्ली जलायी। रसोईघर में आग लग गई। आग लगते ही वह किसी तरह भागकर रसोईघर से बाहर निकली। इसी बीच सिलेंडर के फटने से पूरे घर में आग फैल गई। जिससे घर में रखे कपड़े, अनाज, आवश्यक कागजात व अन्य सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस अगलगी में करीब ढाई लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है।