प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के लिए साक्षात्कार 24 से
परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के लिए अंतिम चरण का साक्षात्कार 24 से 27 फरवरी तक होगा। अभ्यर्थी 14 फरवरी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 198 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया, जिनमें से 191 सफल रहे। सफल अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों पर नियमित बहाली के लिए अंतिम चरण का साक्षात्कार कार्यक्रम 24 से 27 फरवरी तक चलेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 14 फरवरी से बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी किरण कुमार ने बताया कि रिक्त पदों के विरुद्ध 20 गुणा अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा के लिए किया गया था। फिर मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्ति के छह गुणा अभ्यर्थियों का चयन शारीरिक जांच परीक्षा के लिए हुआ। सोमवार को पटना के बिहार वेटनरी कॉलेज मैदान पर 132 पुरुष और 66 महिला अभ्यर्थी सहित कुल 198 अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच परीक्षा के लिए आमंत्रित किया गया।
इनमें 191 अभ्यर्थी सफल रहे, जिनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शारीरिक जांच परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन में सफल अभ्यर्थी को ही साक्षात्कार में बुलाया जायेगा। इन सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी। इसके बाद संबंधित अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


