काम के प्रत‍ि ईमानदार होने से मिलती है सफलता : वैभव

काम के प्रत‍ि ईमानदार होने से मिलती है सफलता : वैभव

संक्षेप:

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्‍तव ने विदाई समारोह में कहा कि काम के प्रति ईमानदारी से सफलता मिलती है। उन्होंने बिहार की सोच बदलने की जरूरत पर जोर दिया और विभाग के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। अपर सचिव ने भी श्रीवास्‍तव की कार्यशैली की प्रशंसा की।

Dec 10, 2025 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्‍तव ने कहा क‍ि कहा क‍ि काम के प्रत‍ि ईमानदार होने से सफलता मिलती है। जिस मानसिकता और सोच से बिहार को देखा जाता है उसे बदलने की जरूरत है। वे बुधवार को विभाग द्वारा आयोजित अपनी विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस विभाग का कार्य बहुत ही महत्‍वपूर्ण है। आप सभी के मेहनत की वजह से ही इस विभाग में बेहतर कार्य हो सका। इसके लिए मैं सबका आभारी हूं। उन्‍होंने कहा कि बिहार के प्रति सोच बदलने की महत्‍वपूर्ण जवाबदेही आपके उपर है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि कोई भी काम दिल से करना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेरे साथ सभी ने लगन और मेहनत के साथ कार्य किए हैं। दोनों एजेंसी भी बेहतर कार्य कर रही है। वहीं अपर सचिव राजीव कुमार सिंह ने कहा क‍ि आप विभाग से ज्‍यादा खुद ध्‍यान देते थे, जिसके वजह से विभाग में काफी बदलाव आया है। इसके पहले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक वैभव श्रीवास्‍तव को विभाग द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। विभाग के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। संयुक्‍त सचिव बिदु भूषण चौधरी ने कहा क‍ि इनकी कार्यशैली से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इनके काम करने के तरीके से विभाग नये मुकाम पर पहुंचा है। वहीं सुनील कुमार पाठक, राजेश चंद्रा सहित अन्‍य अधिकारियों ने निदेशक वैभव श्रीवास्‍तव के कार्य की सराहना की। इस मौके पर अधिकारियों और कर्मियों ने उन्‍हें अंगवस्त्र, मोमेंटों और पुष्‍पगुच्‍छ देकर विदाई दी। इस मौके पर अपर सचिव सत्‍येंद्र कुमार, उपनिदेशक लालबाबू सिंह, संयुक्‍त सचिव रविभूषण सहाय सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे। संचालन उपनिदेशक नीना झा ने किया।