ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार पटनाफाइलेरिया उन्मूलन को अभियान 18 से

फाइलेरिया उन्मूलन को अभियान 18 से

स्वास्थ्य विभाग राज्य के 21 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 18 जून से अभियान चलाएगा। अररिया, बांका, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चम्पारण, गया, गोपालगंज, जमुई, खगड़िया, कैमूर, मधुबनी, मुंगेर,...

फाइलेरिया उन्मूलन को अभियान 18 से
हिन्दुस्तान टीम,पटनाThu, 14 Jun 2018 07:25 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वास्थ्य विभाग राज्य के 21 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 18 जून से अभियान चलाएगा। अररिया, बांका, बक्सर, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चम्पारण, गया, गोपालगंज, जमुई, खगड़िया, कैमूर, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, सारण, सीतामढ़ी, सीवान, पश्चिम चम्पारण, सहरसा व सुपौल जिले में यह अभियान चलना है।

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत दो साल से अधिक उम्र वालों को दवाओं की खुराक दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं व गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं दी जाएगी। अगले चरण में 13 जिलों में इसी साल अभियान चलेगा। जहानाबाद व शेखपुरा को सबसे पहले कवर किया जाएगा। देश में वर्तमान में 65 करोड़ लोगों के इस रोग के शिकार होने का खतरा है। 21 राज्यों व संघ शासित प्रदेशों के 256 जिलों में यह रोग पाया गया है। इनमें बिहार के सभी 38 जिले भी शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें