होली मिलन के साथ एक्सपो कनेक्ट बिहार  का समापन

Mar 01, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पटना
share

एमएसएमई मंत्रालय द्वारा प्रायोजित ‘एक्सपो कनेक्ट बिहार 2026’ का समापन गांधी मैदान में होली मिलन समारोह के साथ हुआ। इस एक्सपो में महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच मिला और देशभर से उत्पादों की बिक्री हुई। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता सत्रों का भी आयोजन किया गया।

होली मिलन के साथ एक्सपो कनेक्ट बिहार  का समापन

एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पांच दिवसीय ‘एक्सपो कनेक्ट बिहार 2026’ का रविवार को होली मिलन समारोह के साथ गांधी मैदान में समापन हो गया। एक्सपो में देशभर से आए उद्यमियों के उत्पादों की जमकर बिक्री हुई और महिला उद्यमियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिला। डब्ल्यूईसीएस एसोसिएशन पिछले दस वर्षों से महिला उद्यमियों के सशक्तीकरण के लिए कार्य कर रही है। संस्था की ओर से बिहार के 27 जिलों में लगभग 5000 से अधिक महिला उद्यमियों के बीच विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। यह आयोजन सिडबी, नाबार्ड, उद्योग विभाग और एमएसएमई के सहयोग से आयोजित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक्सपो में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक संगोष्ठी, जागरूकता कार्यक्रम और कुकरी शो का आयोजन किया गया। वहीं, संध्या समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बाल एवं उभरते कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ सम्मानित भी किया गया। संस्था की अध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि इस बार एक्सपो में देशभर के उत्पादों की अच्छी बिक्री हुई। इससे महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ा है। इला मित्तल ने कहा कि महिला उद्यमियों को समाज के सामने लाकर ही राज्य के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। समापन अवसर पर अध्यक्ष कल्पना कुमारी, सचिव ममता कुमारी, कोषाध्यक्ष माला गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने देशभर से आए उद्यमियों के साथ होली मिलन कर कार्यक्रम का समापन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।