Hindi NewsBihar NewsPatna NewsExhibition of 66 Artworks by Mo Suleiman Inaugurated in Patna

एकल प्रदर्शनी में दिखी गणेश, नंदी और कृष्ण की छवि

- एकल प्रदर्शनी में 66 (छियासठ) कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 1 Feb 2025 08:55 PM
share Share
Follow Us on
एकल प्रदर्शनी में दिखी गणेश, नंदी और कृष्ण की छवि

- एकल प्रदर्शनी में 66 (छियासठ) कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार ललित कला अकादमी में शनिवार को कलाकार मो. सुलेमान के समकालीन कला की एकल प्रदर्शनी में 66 (छियासठ) कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं। प्रदर्शनी में गणेश, नंदी और कृष्ण की छवि दिखी। कला मंगल की इस एकल प्रदर्शनी का उद्घाटन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव, प्रणव कुमार ने किया। सचिव ने कैटलॉग का लोकार्पण भी किया। प्रतिभागी कलाकार को सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने सुलेमान की चित्रित कई कलाकृतियों का अवलोकन किया। कहा कि इनकी कलाकृतियां अद्भुत सोच और रंगों का संयोजन बिल्कुल आकर्षित करता है। बिहार सरकार राज्य के कला के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। बिहार के कलाकारों को इस प्रकार का मंच उन्हें राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भरपूर मदद करेगा। दर्शकों ने कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए कहा कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा बिहार ललित कला अकादमी, पटना के प्रयास से राज्य के कलाकारों को अपनी कलाकृतियों को प्रदर्शित करने का अच्छा मौका दे रहा है। इसका उद्देश्य राज्य में कला और कलाकारों के विकास का सुनहरा अवसर प्रदान करना है।

इस अवसर पर अमृता प्रीतम, अकादमी सचिव सह विशेष कार्य पदाधिकारी, कहकशां, विशेष कार्य पदाधिकारी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, कार्यक्रम के संयोजक पद्मश्री श्याम शर्मा, सह संयोजक बिरेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार बच्चन, और राजकुमार लाल सहित कई कलाकार और कला समीक्षक उपस्थित रहे। कला मंगल शृंखला की एकल प्रदर्शनी मो. सुलेमान की बारहवीं एकल प्रदर्शनी है। मो. सुलेमान मूल रूप से अपने चित्र फलक पर गणेश जी की आकृति गढ़ते हैं। इस प्रदर्शनी में इन्होंने गणेश, नन्दी और कृष्ण चित्र शृंखला की 66 कलाकृतियों की हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें